बच्चों का ऑनलाइन पढाई में मन कैसे लगायें - How to make children feel interested in studying online.


How to make children feel interested in studying online

Hello Dear Parents,
क्या आपका बच्चा भी ऑनलाइन नहीं पढ़ पा रहा है? आप पढ़ने के लिए मोबाइल फोन देते हैं तो वो गेम खेलने लग जाता है या कुछ और करने लग जाता है? अगर आपके बच्चे का भी ऑनलाइन पढाई में मन नहीं लग रहा है तो आप बिलकुल सही जगह आए है। इस पोस्ट में Google Trending Questions की टीम आपकी इस परेशानी का 100% हल लेकर आए हैं।

:- Dear Parents हाल ही में पिछले कुछ दिनों से हम देख रहे हैं के ऑनलाइन पढाई का चलन आसमान को छूता जा रहा है। सभी School's लगातार अपनी एक मोबाइल app बनाकर या फिर अन्य ऑनलाइन माध्यमो से बच्चो को पढ़ाने का व उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देने का प्रयत्न कर रहे हैं। साथ ही गृहकार्य (Homework) तथा टेस्ट भी ऑनलाइन माध्यमो से ही लिए जा रहे हैं।

लेकिन इशी बीच यह भी देखा गया है के बच्चे ऑनलाइन पढाई करने में थोड़ा असहज महसूस कर रहे हैं। बच्चे उस तरह पढाई पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं। जैसे वो सभी बच्चो के साथ स्कूल की कक्षा में बैठ कर ध्यान पढाई में लगा पाते हैं। ऐसे में बच्चे तो पढाई में पिछड़ते जा ही रहे है। साथ में माता पिता की भी बच्चो के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। क्योंकि बच्चे तो अभी नासमझ है। उनको अभी पढाई के महत्व के बारे में नहीं पता। लेकिन माता पिता को ये बात अच्छे से पता है के भविष्य में जो चीज इनको काम आएगी वो सिर्फ आज की ली हुई अच्छी शिक्षा (पढाई) ही है। लेकिन बच्चो के साथ एक समस्या यह भी होती है के इस उम्र में उनको समझाया भी नहीं जा सकता। क्योंकि ये बच्पन है कुछ भी गम्भीर रूप से समझने के लिए उनका दिमाग matured नहीं हुआ है। अगर माता पिता बच्चो को बड़ी-बड़ी बातें बताकर समझाने का प्रयत्न भी करेंगे तो हो सकता है वो उस समय तो माता पिता के डर से उन बातों को सुन लें। पर थोड़ी ही देर में वो सारी बातें बच्चे के दिमाग से साफ़ हो जाएंगी। और बच्चे फिर से ऑनलाइन पढाई से मुँह मोड़ कर अपने अन्य कामो में लग जायेंगे।

तो आइए जानते हैं किस प्रकार आप इस बदले हुए समय के साथ अपने बच्चो का मन ऑनलाइन पढाई में बिलकुल आसानी से लगा सकते हैं। और उनके बार बार भटकने वाले ध्यान को पढाई पर केंद्रित कर सकते हैं। हम आपको कुछ जरुरी बातें बताएंगे जिनको अगर आप अपना लेते हैं। तो आपके बच्चे बहुत अच्छे से ऑनलाइन पढाई करेंगे।

:- माहौल

How to make children feel interested in studying online
चाहे पढाई ऑनलाइन हो या ऑफलाइन स्कूल की क्लास में बैठ कर। उसके लिए सबसे जरुरी चीज है पढाई का माहौल होना। अगर आप अपने बच्चो को घर पर ऑनलाइन अच्छे से पढ़ाना चाहते हैं। तो पहले आप उसको एक अच्छा पढाई वाला माहौल घर में ही देने का प्रयत्न करें।
  • पढाई का माहौल बनाने के लिए आप बच्चे को के शान्त कमरा दे। जहाँ बाहर का सोर, आवाजें ना जाएँ और यह कमरा मौसम के हिसाब से बिलकुल अनुकूल होना चाहिए।
  • जिस कमरे को स्टडी रूम बनाया जाए वहाँ ऑनलाइन क्लास लेने के लिए इन्टरनेट की स्पीड अच्छी होनी चाहिए।
  • अगर घर में एक ही कक्षा में पढ़ने वाले एक से ज्यादा बच्चे हों तो कोसिस करें के वो साथ बैठ कर पढ़े।
  • बच्चो के लिए अकेले मोबाइल में सबकुछ समझना थोड़ा मुश्किल होता है तो अगर हो सके तो माता पिता में से कोई या कोई बड़ा भाई बहन हो तो बच्चो के पढ़ते समय साथ बैठे। इससे बच्चो के ऊपर ध्यान भी रखा जाएगा और ऑनलाइन पढ़ते समय अगर उसके मन में कोई प्रशन आया होगा जो वह अपने अधयापक से ऑनलाइन नहीं पूछ पाया वह तभी कोई बड़ा पास होगा तो उनसे पूछ लेगा। इससे वह टॉपिक बच्चे को अच्छे से समझ आ जायेगा और आगे पढ़ने के लिए उसका मन करेगा।

:- अनुसासन 

How to make children feel interested in studying online

बच्चो की घर पर ऑनलाइन पढाई करवानें के लिए अनुसासन का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। घर पर बच्चो की ऑनलाइन पढाई करवाने के लिए कुछ रूल और नियम बनाए और बच्चो को सख्ताई से उनका पालन करने के लिए बोलें तथा खुद भी पालन करें।
  • पढाई हमेशा सीधे बैठकर ही करने के लिए कहें। लेटकर या गलत तरीके से ना करने दें।
  • ऑनलाइन पढाई करते समय बच्चे को कुछ खाने पीने ना दें। अगर बच्चा पढ़ते-पढ़ते कुछ खाये तो उशे मना करें।
  • जब बच्चा ऑनलाइन क्लास ले रहा तो तब माता पिता उशे बीच में उठकर कोई काम करने के लिए ना बोलें। क्योंकि  इससे बच्चे का ध्यान भटक जाता है और ऑनलाइन क्लास में अध्यापक द्वारा बताई गई कई सारी बातें skip (निकल जाती है) हो जाती है और फिर आगे वो टॉपिक समझने में बच्चे को परेशानी होती है।
  • जब ऑनलाइन क्लास चल रही हो तब बच्चे को बार-बार अंदर बाहर घूमने ना दें। एक क्लास पूरी होने के बाद ही वह अपने स्टडी रूम से बाहर आये थोड़ा ब्रेक लेने के लिए ऐसा नियम बनाए।
  • बच्चे को बोले के अपनी एक स्टडी किट बनाये जिसमे पढाई से सम्बंधित सभी सामान हो जैसे पेन, पेंसिल, नोटबुक, शॉपनेर, रबर इत्यादि। और ऑनलाइन पढाई करने के दौरान किट को साथ लेकर बैठे। इससे यह फायदा होगा के अगर किसी चीज की जरुरत पड़ती है तो उसके लिए बच्चे को बहुत सारा समय ख़राब कर के ढूंढने की जरुरत नहीं होगी। वह आराम से उस चीज को अपनी स्टडी किट ने निकाल कर जल्दी इस्तेमाल कर सकता है।

:- समय सारणी (Time table)

How to make children feel interested in studying online

बच्चो को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए माता पिता एक fix समय का चयन करें। एक perfect टाइम टेबल बनाये जिसमे बच्चो के खाना खाने, नहाने से लेकर पढ़ने तक का समय लिखा हो।
  • अगर आप चाहते हैं के बच्चो का ऑनलाइन पढाई में मन लगा रहे तो कभी भी लगातार कई देर तक बच्चो पर ऑनलाइन पढ़ने के लिए जोर ना डालें। मान लीजिये अगर आप के बच्चे को 6 घंटे ऑनलाइन क्लास लेनी है। तो इन 6 घंटो को subject के हिसाब से दो-दो घंटो में बांट दें। दो घंटे सुबह पढ़ने के लिए smartphone या leptop दें। फिर दो घंटे आपकी सहूलियत के हिसाब से शाम को पढ़ने दें और लास्ट दो घंटे रात को पढ़ने दें। इस तरह से एक टाइम टेबल आप parents अपने घर की परिस्थितियों को ध्यान में रख कर बनाएं। इससे बच्चे लगातार पढ़ते हुए बोर नहीं होगें।
  • लगातार ऑनलाइन पढ़ने के लिए बच्चो को लगातार मोबाइल या लैपटॉप स्क्रीन में देखते रहना पड़ता है जिससे वो मानसिक रूप से थक जाते है और आँखों में पानी आने, सिर दर्द जैसी दिकते होने लग जाती है इशलिये बच्चो का ऑनलाइन पढाई में मन नहीं लगता। इशलिये थोड़ा-थोड़ा समय बाँट दे पढ़ने के लिए।
माहौल, अनुसासन और टाइम टेबल ये तीनों चीजें तो आपको अपने बच्चो को बना कर देनी ही पड़ेगी अगर आप अपने बच्चे को घर पर ऑनलाइन पढ़ाना चाहते है। इसके साथ ही अब हम आपको कुछ और तरीके बताते है। जिनसे आपके बच्चे का ऑनलाइन पढाई में मन लगेगा।
1. जो कुछ भी ऑनलाइन पढ़ा है उशे बच्चे को नोटबुक में लिखने की आदत डालें। ताकि बाद में revision करने में आसानी हों।
2. पुरे दिन में बच्चे ने ऑनलाइन क्या-क्या पढ़ा इस बारे में पेरेंट्स बच्चे से जरूर बात करें और homework भी रोजाना पेरेंट्स खुद चेक करें।
3. जो स्कूल टीचर ने ऑनलाइन क्लास में पढ़ाया वो किसी वजह से बच्चे को ना समझ आया हो या बच्चा अपना कोई सवाल टीचर से ना पूछ पाया हो तो आप youtube, google या बहुत सारी ऐसी मोबाइल app है। जिनके अंदर सभी क्लास का सेलेब्स होता है। उनके अंदर उस टॉपिक के बारे में सर्च करके अपने बच्चे को पढ़ने के लिए दे सकते है।
4. बच्चे फिल्मों से बहुत ज्यादा inspire होते है। उनसे बहुत जल्दी सीखते है। तो हॉलीवुड में बहुत सारी ऐसी फिल्में बन चुकी है। जिनके अंदर बच्चो को मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप से पढ़ते व ऑनलाइन उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा लेते हुए दिखाया गया है। वह फिल्में बच्चो को दिखाकर भी आप उनके मन में ऑनलाइन शिक्षा के प्रति रूचि जगा सकते है
5. बच्चो को ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरीके से पढ़ाने का एक बहुत साधारण पर बहुत कारगर तरीका लालच भी होता है। जो लगभग सभी माता पिता अपने बच्चो को देते है। तो आप बच्चो को लालच भी दे उनके मनपसन्द खाने का, खिलोने का या जिस चीज वो वह बहुत पसन्द करता है उसका भी दे सकते है।
6. ऑनलाइन पढाई के दौरान अध्यापक यह ध्यान नहीं रख सकता के किस बच्चे का पढाई में ध्यान है और किस बच्चे का ध्यान नहीं है। और बच्चो का मन काफी चंचल होता है। इशलिये वह खुद से सीरियस हो कर नहीं पढ़ सकता है। इशलिये बच्चे के parents या बड़े भाई बहन को बच्चे का अधयापक बन कर ध्यान रखना पड़ेगा जब वह ऑनलाइन क्लास ले रहा हो। यह भी बहुत जरुरी है।

इस पोस्ट में हमने आपको सरल और साधरण कुछ बातें बताई है। यह बातें और पॉइंट्स पढ़ने में बहुत साधारण है। लकिन ये बच्चो का ऑनलाइन पढाई में मन लगाने के लिए बहुत कारगर साबित हुए है। इन्हें अपनाकर आप भी अपने बच्चो को ऑनलाइन माध्यमो से उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा दिलवा सकते हैं और अगर यह पोस्ट आपको पसन्द आई हो तो क्रपया अपने सभी जानकारों के साथ इशे साझा (शेयर) करें। क्योंकि बच्चो की ऑनलाइन शिक्षा आज सभी के लिए ही एक बड़ी समस्या बनी हुई है।


- अगर आपके बच्चे को Tik Tok की लत लग गई है तो वह ऑनलाइन पढाई नहीं कर पाएगा। बच्चे की Tik Tok की लत कैसे छुड़ाए। यह जानने के लिए नीले रंग में बड़े आकार में लिखे Tik Tok एडिक्शन पर क्लिक करें TIK TOK ADDICTION

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

What is Google Cloud Blog - Google Cloud Blog hindi

वैज्ञानिक कैसे दिखते हैं?

SSC Typing Test के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां। (यह है SSC Typing Test पास करने की टॉप 15 टिप्स)