बच्चों से Tik Tok की लत कैसे छुड़ाए - How to get rid of Tik Tok addiction from children in hindi.


बच्चों से Tik Tok की लत कैसे छुड़ाए

अगर आप के बच्चे को भी Tik Tok की लत लग गई है। सारा-सारा दिन Tik Tok चलाता रहता है। पढ़ाई में पिछड़ता जा रहा है और एक्टिंग में निखारता जा रहा है तो यह पोस्ट आपके लिए ही है। 
इस पोस्ट में आपको स्पष्ट रूप से बताया जाएगा के आप अपने बच्चो को Tik Tok की लत से कैसे आजाद करवा सकते हैं। लेकिन उस से पहले आपको यह बताया जाएगा के Tik Tok की लत आपके बच्चे के भविष्य को कितना ख़राब कर सकती है? Tik Tok से आपके बच्चे के मानसिक दिमाग पर क्या असर पड़ता है? क्या छोटे बच्चे के लिए Tik Tok इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है?
साथ में आपको Tik Tok की लत के लक्षण भी बताएंगे जिससे आप जान सकते हैं के आपका बच्चा टिक टोक का गुलाम हो चूका है। और आपने जल्दी ही यह लत नहीं छुड़ाई तो आपको व आपके बच्चे को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तो आइये जानते हैं:-

:-Tik Tok की लत के कारण/क्यों हो गया आपका बच्चा Tik Tok का गुलाम-
बच्चों से Tik Tok की लत कैसे छुड़ाए


अगर आपके बच्चे को Tik Tok की लत लग गई है। तो इसके जिम्मेवार और कोई नहीं आप खुद है। क्योंकि यह कही ना कही आपकी ही कमजोरी रही है के आप अपने बच्चे के ऊपर जरुरी ध्यान नहीं दे पाए। 

माता, पिता आपने आराम के लिए या फिर लाड प्यार में अपने बच्चे को छोटी उम्र में ही smartphone ला कर दे देते हैं या फिर ऐसे ही खिलोने के तौर पर खेलने के लिए अपना smartphone बच्चो को दे देते हैं। ऐसे में माता पिता का कोई ध्यान नहीं होता के उनका बच्चा फ़ोन में कर क्या रहा है।

बच्चा अपना अकेलापन दूर करने के लिए या खेल-खेल में या कई बार किसी दूसरे को या माता पिता को ही चलाते हुए देख कर टिक टोक चलाने लग जाता है। वहाँ उशे काफी मन मोहक वीडियो मिलते है। कुछ डांस के कुछ एक्टिंग के और कुछ बहुत खतरनाक स्टंट के , उनको देख कर बच्चा उनकी तरफ बहुत आकर्षित होता है क्योंकि जो लोग उन videos में परफॉर्म कर रहे होते है वो भी लोकल गाँव या सहर के ही होते है और उन वीडियो में उशे यह भी देखने को मिलता है के जो लोग टिक टोक के अंदर वीडियो बना रहे है। वो काफी छोटी सी एक वीडियो बनाकर बहुत जल्दी फेमस हो जाते है। उनकी वीडियो पर लाइक और फॉलोवर्स की भीड़ होती है। यही सब देखकर बच्चे को भी लगता है। के में भी इसमें वीडियो बनाऊँगा तो मै बहुत फेमस हो जाऊँगा और जल्दी भी। इशलिये वो कई तरह की अजीब सी हरकते करने लग जाता है। 18 साल से कम उम्र के बच्चे का दिमाग ज्यादा कुछ नहीं सोच सकता और बहक भी बहुत जल्दी ही जाता है इशलिये बच्चे अपने आप को एक्टर, डांसर या स्टंटमैन समझने लग जाते है और पढाई से दूर होते चले जाते है।

यह बात आप भी जानते है के Tik Tok बार हर तरह की वीडियो डाली जाती है। जिसमे कुछ adult videos भी होती है। तथा काफी सारी गालियों से भरी व गलत videos भी डाले जाते है। जिससे बच्चो के दिमाग पर बहुत बुरा असर पड़ता है। बच्चो को इनकी कोई समझ नहीं होती वो बस उन्ही videos के बारे में सोचने लग जाता है। और उन्ही videos का दीवाना हो जाता है। फिर उनके जैसी एक्टिंग करने की कोसिस करने लगता है। इस उम्र में बच्चे को अपने भविष्य की कोई चिंता नहीं होती ना वह कुछ ज्यादा सोच समझ पाता है और इस टाइमपास में पड़कर अपना भविष्य ख़राब कर लेता है।

:-ये लक्षण दिखाई देंगे अगर आपके बच्चे को  Tik Tok की लत लग गई है-
बच्चों से Tik Tok की लत कैसे छुड़ाए


1. ज्यादातर फ़ोन के साथ चिपका रहना।
2. बाहर जाते समय फ़ोन को बाहर ले कर जाना या घर पर ही रहकर खतरनाक स्टेंट करने का प्रयत्न करना।
3. पढाई को, बाहर जाकर खेलने को, खाने पीने को, पेरेंट्स की बातों को नजरअंदाज करना।
4. जब आप उशे फ़ोन ना दें या छीन लें तो नाराज हो जाना और गुस्सा करना।
5. स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाना।
6. अगर आपका बच्चा अपने आप को बहुत फेमस एक्टर, डांसर या स्टंटमैन समझने लगा है। तो यह भी एक लक्षण है के वो Tik Tok के जाल में फस चूका है।
7. अगर आपका बच्चा गालियां देने लगा है या बदतमीज होता जा रहा है। तो समझ लीजीए वह Tik Tok videos से inspire हो रहा है।
8. बच्चा Tik Tok में ही अपनी एक दुनिया बना लेता है तो वह जब भी फ्री होता है या उशे जब भी फ़ोन मिलता है। या तो वह Tik Tok videos देखने लगता है या फिर बनाने का प्रयाश करने लगता है।

:- Tik Tok से आपके बच्चे को शारीरिक व मानसिक रूप से क्या नुक्सान होते है। तथा यह कितना  खतरनाक हो सकता है-
बच्चों से Tik Tok की लत कैसे छुड़ाए


1. लगतार देखते रहने से आँखे सूज जाती है तथा आँखों के सामने धुन्दलापन आने लगता है।
2. सिरदर्द व सर का भारी रहना।
3. चिड़चिड़ापन आने लगता है।
4. Tik Tok की लत के कारण बच्चे सारे दिन मोबाइल से चिपके रहते है। इशलिये वो खेल कूद नहीं पाते जिससे शारीरिक विकाश बहुत कम हो पाता है।
5. बच्चो का दिमाग बहुत नाजुक होता है। वह सब चीजों को बहुत जल्दी अपने आप से जोड़ लेता है। और Tik Tok पर बहुत आपत्तिजनक videos डाली जाती है। जैसे गालियों से भरी, लड़कियों के उपर तेजाब फैकना, ऊँची जगहों से कूद कर स्टंट करना या मारपीट गुंडागर्दी करना। इन सब का बच्चो के दिमाग पर बहुत गहरा असर पड़ता है। आपको बतादें नकारात्मकता को बच्चो का दिमाग बहुत जल्दी ग्रहण करता है। इशलिये वह उन videos से inspire होकर खुद भी ऐसा करने का प्रयाश कर सकता है।
6.  पढाई से मन चुराने लगता है। और इस कारण पढाई में पिछड़ जाता है।
7. Tik Tok की लत के कारण बच्चो को Depression जैसी खतरनाक बीमारी भी होने के chances रहते हैं। (Depression का ईलाज बिना गोली दवाई खाए घर पर ही कैसे करें विस्तार से जानने के लिए नीले रंग के हिंदी में लिखे depression पर क्लिक करें- डिप्रेशन)
8. Tik Tok स्टार बनने के लिए बच्चे नादानी में कुछ ऐसे स्टंट भी कर बैठते हैं। जिससे उनको बहुत गहरी चोट तक लग जाती है। यहाँ तक के ऐसा भी पहले हो चूका जब कई बच्चे खतरनाक स्टेंट करने के चक्कर में अपनी जान तक गवा बैठे।
9. बहुत बार ऐसा भी देखा गया है के बच्चे स्कूल और tusion क्लास बंक करने लग जाते है अपने दोस्तों के साथ Tik Tok बनाने के लिए। झूठ बोलने लगते हैं।
10. बहुत ज्यादा मोबाइल के संपर्क में रहने से मोबाइल से निकलने वाली रेडिएशन से बहुत सारे मानसिक रोग तथा कैंसर जैसी बीमारी तक का खतरा रहता है।

ये सब पॉइंट्स जो हमनें आपको बताए ये सभी विशेषज्ञों द्वारा 100% प्रमाणित है। छोटे-छोटे बच्चे आज Tik Tok के दवाने हुए फीर रहे है और नादानी में अपना भविष्य, समय तथा सेहत तीनो को ख़राब करते जा रहे है। तो आईए अब जानते है के इन नादान बच्चो को आप किस तरह Tik Tok के विनाशकारी जाल से बाहार निककाल सकते हैं। या उनकी Tik Tok की लत को permanently छुड़वा सकते हैं।

:- बच्चो से Tik Tok की लत छुड़ाए-

बच्चों से Tik Tok की लत कैसे छुड़ाए


अपने बच्चे के सबसे कीमती चीज समय, भविष्य, सेहत तथा उसको इस गलत लत से बाहर निकालने के लिए आप इस पोस्ट पर आए हैं। तो Google Trending Questions की टीम भी अपने भारत के भविष्य इन बच्चो को इस Tik Tok वाले दल-दल से निकालने के लिए कुछ जरुरी पॉइंट (तरीके) लाए है। जो बच्चो के विशेषज्ञों द्वारा 100% प्रमाणित है। इन तरीकों को अपना कर आप अपने बच्चे को उसका बच्पन एक सुनहरा भविष्य तथा अच्छी सेहत दे पाएंगे।

1. कम उम्र के बच्चो को खुद का smartphone ना खरीद कर दें। अपना फ़ोन भी ज्यादातर  बच्चो से दूर ही रखे।
अगर कभी मज़बूरी हो बच्चो को फ़ोन देना। जैसे वो कही बाहर कोचिंग क्लास लेने जाए तब या पढाई का नाम ले कर आपसे फ़ोन मांग ले तब। तो बच्चे पर पूरी निगरानी रखे के वह फ़ोन में क्या देख रहा है या क्या कर रहा है। निगरानी रखने के लिए आप अपने बच्चे के फ़ोन में एक application (app)  भी install कर सकते हैं। जिसका नाम है Google Family Link यह google LLC द्वारा संचालित एक विस्वसनीय mobile app है। इशे आप Play store से आसानी से अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इसकी मदद से आप कही भी रहकर ये देख सकते है। कि आपका बच्चा कोन-कोन सी mobile app अपने फ़ोन में रखता है। कोन सी mobile app को कब व किस टाइम कितनी देर तक चलाता ह, आपके बच्चे ने इंटरनेट
पर क्या-क्या सर्च किया और आप यह भी देख सकते हैं कि अभी वो फ़ोन में क्या इस्तेमाल कर रहा है और अभी वो किस स्थान पर है। यानी के exact Location और आपको बतादें के ये सभी जानकारी आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठ कर ले सकते हैं।
बस आपको इतना ही करना है के अपने बच्चे के फ़ोन में Google Family Link for children ये mobile app playstore से install करदे, फिर अपने फ़ोन में Google Family Link For Parents ये mobile app play store से Install कर ले और दोनों apps को एक ही google account से लिंक कर लें। बस इतना करके आप अपने फ़ोन से अपने बच्चे के फ़ोन की संपूर्ण जानकारी रख सकते हैं। कहीँ से भी।
2.  जब भी आपका बच्चा फ्री हो तो उशे बाहर खेलने जानें दें।
3. बच्चे का ध्यान फोन से हटाने के लिए आप उशे कही बाहर घुमाने ले कर जाएं।
 4. बच्चो को खेलने के लिए वीडियो गेम ना लाकर दें, ज्यादातर क्रिकेट, फुटबॉल, चेस, रैकेट्स आदि खिलोने ला कर दें।
5. ध्यान रखें अपने बच्चे को अपनी उम्र से बड़े बच्चो मे खेलने से रोके।
6. जब भी आपके पास समय हो दिन में या रात में तो खुद मोबाइल में खो जाने की बजाय अपने बच्चे से बाते करे। आप उशे कुछ सकारात्मक निस्कर्ष वाली कहानियां भी सुना सकते हैं।
7. बच्चो को कुछ महान  इंसान जिन्होंने अपने जीवन में काफी उपलब्धि प्राप्त करी हो उनकी जीवनी सुना कर खुद भी उनके जैसा बनने के लिए inspire कर सकते हैं।
8. बच्चो को समय-समय पर पढाई के महत्व के बारे में समझाए।
9. अगर बच्चा मोबाइल लेने के लिए ज़िद करे या रोने लग जाए या चिड़चिड़ा हो जाए तो आप बिलकुल भी नर्म ना पड़े। क्योकि आपको मोबाइल उससे दूर करना है। यह सब वो इशलिये ही कर रहा है क्योंकी उसको मोबाइल व Tik Tok की लत लग गई है। और अब जब आप उससे मोबाइल दूर करेंगे। तो उशे बेचैनी तथा अकेलापन लगेगा। क्योकि वो आदि हो चूका है।
10. खुद माता पिता बच्चो के सामने कभी Tik Tok को इस्तेमाल करने से बचें। और इसके अलवा और भी social media प्लेटफॉर्म काम ही इस्तेमाल करें।
11. बच्चे का Tik Tok से ध्यान हटाने के लिए उशे ज्यादातर व्यस्थ रखने का प्रयत्न करें पढाई में या फिर उशे साइकिल चलाना पसन्द हो तो थोड़ी देर साइकिल चलाने के लिए बाहर भेज दे। या फिर आप खुद भी थोड़ी देर उसके साथ खेल सकते हैं।
12. अगर आपका बच्चा 18 वर्ष  कम आयु का है। तो उशे अकेला रहने की आदत मत डालीये। खास कर मोबाइल के साथ।
13. आप बच्चे  को Science Fiction मूवी दिखा कर भी Tik Tok  व मोबाइल से ध्यान हटा सकते है। इन मूवीज के अंदर science के  नए-नए आविष्कार दिखाये जाते है। और ऐसी मूवीज बच्चो को बहुत पसन्द भी आती है।


यह कुछ पॉइंट्स थे। जिनको अपना कर आप अपने बच्चो को Tik Tok की लत से बाहर निकाल सकते हैं। 

अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो। तो क्रपया अपने सभी जानकारों के साथ  इशे साझा  (शेयर) करे। ताकि इस देश का भविष्य बच्चे, नादानी में अपना भविष्य, बच्पन और समय ख़राब ना करले और जब इनमे समझ आए तब इनको अफ़सोस ना करना पड़े। इस पोस्ट मे आपको कहीँ कुछ ना समझ आया हो या आप कुछ पूछना चाहते हैं। तो क्रपया कमेंट करके हमें बताएं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

What is Google Cloud Blog - Google Cloud Blog hindi

वैज्ञानिक कैसे दिखते हैं?

SSC Typing Test के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां। (यह है SSC Typing Test पास करने की टॉप 15 टिप्स)